ब्रेकिंग : ऑफलाइन का है विचार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा संबंधी मामलों पर मिले अंकित द्विवेदी, जानिए क्या रहे 10 सवाल-जवाब

इलाहाबाद विश्वविद्यालय पिछले एक पखवाड़े से बंद चल रहा है। कुछ जो कक्षाँए परास्नातक के चल रहे थे उन्हे भी अब ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश है। स्नातक के छात्र-छात्राओं को एक दो दिन के अलावा ऑफलाइन का सौभाग्य ही नही मिला है। बहरहाल कक्षाँए चले न चले परीक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू होता है जिसे कि हर एक छात्र-छात्राओं को अपने मूल्यांकन के लिए देना होता है। छात्र-छात्राओं के सवाल आ रहे थे कि परीक्षा किस माध्यम से होगा। इस विषय पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली फाउंडर अंकित द्विवेदी सर प्रयागराज थे इसलिए इस मुद्दे पर वह स्वयं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय गए व विभिन्न मुद्दे पर संवाद किया। आइए जानते है पूरा संवाद।

सवाल 1 :- सर परीक्षा होगी या नही होगी 

जवाब :- परीक्षा लिया जाएगा और लिया जाना चाहिए।

सवाल 2 :- क्या समय पर परीक्षा हो पाएगा

जवाब :- भरपूर प्रयास है लेकिन स्पष्ट कहना मुश्किल।

सवाल 3 :- माध्यम क्या होगा

जवाब :- हम तो चाहेंगे ऑफलाइन, लेकिन छात्र-छात्राओ के हित को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा 

सवाल 4 :- कब तक लिया जाएगा निर्णय

जवाब :- गणतंत्र दिवस के बाद इसी महीने बैठक कर स्पष्ट करने की योजना है।

सवाल 5 :- प्रोमोशन के आसार

जवाब :- सामान्यत: नही, अंतिम विकल्प के रूप में।

ये भी पढ़ें : RRB GROUP D Admit Card 2022 : आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी

सवाल 6 :- परास्नातक अंतिम सेमेस्टर के रिजल्ट कब तक

जवाब :- लगातार रिजल्ट जारी हो रहे, चूँकि कयी विभाग है तो अपने काउंटर पर पता करिए कि आपके विषय का आया है या नही फिर संबंधित विभाग से लिजिए।

सवाल 7 :- अन्य सेमेस्टर के रिजल्ट कब तक

जवाब :- अंतिम सेमेस्टर है प्राथमिकता, उसके बाद ही।

सवाल 8 :- रिजल्ट जरूरी पर तैयार नही, क्या करे छात्र

जवाब :- किसी जरूरतमंद छात्र-छात्राओ का कार्य नही रूका है हमारे कार्यालय से सर्टिफिकेट ऑफ मार्क्स दिया जाता है।

सवाल 9 :- कार्यालय से कौन कौन कार्य किए जा रहे 

जवाब :- हमारे कार्यालय से हर कार्य जो हमारे अंतर्गत है उसे किए जा रहे।

सवाल 10 :- छात्र-छात्राओ के लिए संदेश

जवाब:- स्वस्थ रहे, पढाई करे, ख्याल रखे, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन उनके हित को देखते हुए निर्णय लेगी।

हालाँकि हमारे टीम ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा ही समय की मजबूरी दिख रही है। इसे आगामी बैठक में ध्यान रखते हुए निर्णय लिया जाए। बाकी ऑनलाइन परीक्षा के मुद्दे को लेकर अंकित द्विवेदी सर ने कुलसचिव से भी मुलाकात की और छात्र-छात्राओं के माँग व हालात से रूबरू कराया। आगे जो भी अपडेट होगी वह आप तक हमारी इस वेबसाइट और हमारे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से पहुँचायी जाएगी। टेलीग्राम चैनल का लिंक इस पोस्ट के नीचे दिया गया है।

Previous Post Next Post
Ad : खबरें पढ़कर कमाइए पैसे, यहाँ क्लिक करें



- महत्वपूर्ण लिंक्स नीचे हैं -

नोटिफिकेशन की सूचना देखिए - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
रोजगार की अन्य खबरें पढें - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD