BEd Admission : लेना है बीएड कोर्स में एडमिशन तो अब नही बचा समय, जल्द करें आवेदन


Allahabad University BEd Admission 2022 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समीति ने सत्र 2022-2023 एडमिशन के लिए BEd एडमिशन फार्म जारी दिनांक 9 जून 2022 को ही जारी कर दिया है और आवेदन की अंतिम तारीख 1 जुलाई 2022 है। बताते चलें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BEd कोर्सेज के लिए आवेदन PGAT-2 सब्जेक्ट के अंतर्गत होता है। आइए जानते है इलाहाबाद विश्वविद्यालय में BEd के लिए सीट्स, फीस व आवेदन की पूरी प्रकिया...

BEd के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीट्स -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में टोटल 187 सीट्स BED कोर्सेज के लिए है। जिसमे KP ट्रेनिंग काॅलेज में 62 (छात्र-छात्राएँ दोनो के लिए), वही SS KHANNA में सिर्फ छात्राओ के लिए 125 सीट्स है। ज्ञात हो कि SS KHANNA में BED सेल्फ फाइनेंस कोर्स है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय मेन कैंपस में BED कोर्स के लिए एक भी सीट नही है।

लड़कों के लिए काॅमर्स स्ट्रीम BEd उपलब्ध नहीं -

अभ्यर्थियों को खासकर छात्रों को यह जानना जरूरी है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए कॉमर्स स्ट्रीम BEd उपलब्ध नही है। चूँकि CoEd. काॅलेज KP ट्रेनिंग काॅलेज में Arts और Science ही उपलब्ध है। कामर्स स्ट्रीम के साथ-साथ Arts और Science SS खन्ना गर्ल्स काॅलेज में है।

क्या है AU BEd कोर्स फीस -

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में KP Training College में BEd की फीस प्रतिवर्ष ₹14082 है जबकि SS KHANNA GIRLS DEGREE COLLEGE में पहले साल ₹65000 व दूसरे साल के लिए ₹35000 फीस है।

ऐसे करें आवेदन -

1. https://www.aupravesh2022.in/Home/Applicationform.aspx को खोले या हमारे वेबसाइट Allahabad University Family (www.allahabaduniversityfamily.in) के होमपेज पर ही उपलब्ध प्रवेश पोर्टल (AU Entrance 2022-23) आवेदन फार्म खोल सकते है। 

2. आवेदन लिंक खोलने के बाद Select Applications Form में अपना PGAT-2 चुनिए।

3. फिर Proceed का बटन दबाइए।

4. सामने Registration Blinking पर दबाइए।

5. Registration Form भरिए।

6. Username Password Create करिए SMS के जरिए।

7. Applications Form भरिए।

8. Photo और Singnature अपलोड करिए।

9. Fee जमा करिए।

10. Application Form और Fee Receipt प्रिंट कर लिजिए।

BEd आवेदन के लिए फीस -

UR/EWS/OBC : ₹1600

SC/ST/PH : ₹800

बाकी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व वेबसाइट के खबरों से अपडेट रहिए। वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो सबसे तेज अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िये जिसका लिंक नीचे हरे पट्टी में दिया गया है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD