CTET EXAM : सीटेट एग्जाम रद्द की खबरों आयी सामने, लेकिन ये एग्जाम शेड्यूल कुछ और कहानी कह रहा


CTET EXAM : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2022) के लिए पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा (CTET EXAM 2022) आज यानी 28 दिसंबर से शुरू गयी है। इससे पहले बोर्ड ने 28 और 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 (CTET ADMIT CARD 2022) ctet.nic.in पर जारी किया था।

सीटेट एग्जाम 2022 परीक्षा डेट्स और शेड्यूल (CTET EXAM SCHEDULE FOR CANDIDATES) -

शेड्यूल के अनुसार CTET 2022 परीक्षा (CTET EXAM 2022) की तारीख 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 के बीच है। CTET 2022 के लिए इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। CBSE बोर्ड ने कहा कि 2,59,013 उम्मीदवारों के दिसंबर में शामिल होने की उम्मीद है। 28 और 29 की परीक्षा, जो 74 शहरों में 243 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं।

ऑफिसियल नोटिस हुई है जारी (CTET EXAM 2022 NOTICE) -

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "चूंकि परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख का आवंटन यादृच्छिक आधार पर किया जाता है, इसलिए परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।"

सीटेट एग्जाम की परीक्षा तिथियाँ (CTET 2022 EXAM DATES) -

CTET 2022 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा की डेटशीट देखें, जो देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें कोई संशोधन नही हुआ है लेकिन कुछ खबरें वायरल हो रही हैं।
  • 28-12-2022
  • 29-12-2022
  • 09-01-23
  • 10-01-23
  • 11-01-23
  • 12-01-23
  • 13-01-23
  • 17-01-23
  • 18-01-23
  • 19-01-23
  • 20-01-23
  • 23-01-23
  • 24-01-23
  • 25-01-23
  • 27-01-23
  • 28-01-23
  • 29-01-23
  • 30-01-23
  • 01-02-23
  • 02-02-23
  • 03-02-23
  • 04-02-23
  • 06-02-23
  • 07-02-23
प्रत्येक आवेदक के सीटीईटी प्रवेश पत्र 2022 में परीक्षा केन्द्र एवं पाली एवं परीक्षा के समय का पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा जो परीक्षा की तिथि से दो दिन पूर्व ही आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD