RRB GROUP D RESULT : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट हुआ जारी, लेकिन अभ्यर्थियों को जानना जरूरी है यह बात


RRB Group D Result
: आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक सभी रीजन के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं। जल्द ही सभी रीजन के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। फिलहाल जिन रीजन के रिजल्ट जारी किए गए हैं उनकी सूचना हम आपको अपने इस आर्टिकल में दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किन रीजन के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं और बाकी के रीजन के रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे...

अभ्यर्थी यहां से चेक करें परिणाम (Candidates Check Result From Here) -

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। रिज़ल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आरआरबी (RRB) की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। जहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही सही भरकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट अभी कुछ समय पहले जारी किया गया है।

इन रीजन का रिजल्ट हुआ जारी (Results of these regions released) -

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) का रिज़ल्ट जारी हो चुका है। हालांकि अभी सभी रीजन का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी फिलहाल भोपाल, गुवाहाटी, कोलकाता और सिकंदराबाद का रिजल्ट जारी किया गया है। बाकी के रीजन के बी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। फिलहाल अन्य रीजन के रिजल्ट पर लिंक एक्टिव नहीं की गई है। जैसे ही रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तथा हमारी वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचना दे दी जाएगी।

5 चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा (The exam was conducted in 5 phases)

आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) की परीक्षा का आयोजन कुल 5 चरणों में किया गया था। आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी (RRB GROUP D) की परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस परीक्षा के माध्यम से मात्र 1.03 लाख पदों पर भर्ती होना सुनिश्चित है।
Previous Post Next Post


फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे व्हाट्सएप चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

SKIP AD