
UP LEKHPAL BHARTI 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी के राजस्व विभाग में उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) के तहत हजारों पदों पर भर्ती का आयोजन तो किया जाएगा, लेकिन यह आयोजन कब से शुरू होगा, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि आयोग कब से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं फिलहाल जो अपडेट सामने आ रही है, वह आयोग द्वारा एक समिति बनाए जाने और उसके जरिए भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसे जाने की है। तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, तो चलिए जान लेते हैं क्या है पूरी अपडेट...
आयोग ने कसा अभ्यर्थियों पर शिकंजा (The commission tightened its grip on the candidates) -
उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) के लिए आवेदन की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना साझा किए जाने की खबर है। दरअसल बताया जा रहा है कि यह अपडेट आयोग ने भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर साझा की है। खबर के मुताबिक आयोग ने एक समिति का गठन किया था और उस समिति ने पाया कि इस भर्ती परीक्षा में शामिल कई अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है। ऐसे में आयोग ने तमाम अधिकारियों को तुरंत निष्कासित किए जाने का आदेश भी दिया है। वहीं इसके बाद जल्दी उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन मिलने की भी अपडेट है।
क्या है खबर की पूरी सच्चाई? (What is the whole truth of the news) -
उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) के तहत निकाली जाने वाली भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किए जाने से पहले तमाम भ्रष्टाचारियों को निष्कासित किए जाने की अपडेट थी। हालांकि अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आयोग की तरफ से ऐसी कोई भी अपडेट जारी नहीं की गई है। यानी कि आयोग ने ना ही तो किसी समिति का गठन किया था और ना ही किसी भी अधिकारी को भ्रष्ट पाया है। ऐसे में अधिकारियों को निष्कासित किए जाने की खबर भी पूरी तरह से फर्जी है और बिना किसी आधिकारिक सूचना के अभ्यर्थी ऐसी वायरल खबरों पर भरोसा ना करें। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP Lekhpal Bharti 2025) को लेकर यह खबर अफवाह है।
इस माह शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया (The application process can start this month) -
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP LEKHPAL BHARTI 2025) के नए पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने हो लेकर बड़ी जानकारी मिल रही है। जहां तमाम विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 (UP LEKHPAL BHARTI 2025) के नए पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी। हालांकि तारीखों की बात करें, तो सूत्रों का कहना है कि लेखपाल के पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल माह के पहले या फिर दूसरे सप्ताह तक शुरू की जा सकती है।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे और स्क्रीन के दाहिने ओर दिया गया है। दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।