लखनऊ, उत्तर प्रदेश : युवाओं की लिए रोजगार के अवसर से जुड़ी एक ऐसी बात जो काफी चर्चा में है वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सार्वजनिक मंच से किया गया वादा है जिसमें इस बात पर जोर देकर कहा गया है कि युवाओं के लिए अगले 6 महीने में एक लाख से अधिक पदों पर नौकरियों का सृजन किया जाएगा। इस विषय पर युवाओं में अभी भी इस बात की चिंता है की उत्तर प्रदेश में नौकरी के जो अवसर देने की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं वह युवाओं के लिए कब उपलब्ध होगी…
योगी आदित्यनाथ का बयान चर्चा में
योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया बयान सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बन चुका है क्योंकि उसमें उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक लाख से अधिक नौकरियां देने की बात कही जा रही है और यह एक बड़ा वादा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में रोजगार के कुछ अवसर आए हैं जिसमें पुलिस भर्ती से लेकर लेखपाल भर्ती जैसे रोजगार के अवसर युवाओं को मिले हैं हालांकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रश्न करता रहा है और अब जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100000 से अधिक नौकरियां देने की बात कही है तो यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
कब तक होगा वादा पूरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर अगर जोर डालकर समझे तो यह बात स्पष्ट हो रही है कि अगले 6 महीना में अधिक पदों पर नौकरियों का रास्ता साफ हो सकता है हालांकि यह एक चर्चा का विषय है कि इसकी शुरुआत कब होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और हमारी टीम को मिल रही सूचनाओं के अनुसार सितंबर में यह सिलसिला शुरू हो सकता है और आगे आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विभागों में नौकरियों के लिए रास्ता तैयार कर सकते हैं लेकिन यह काफी महत्वपूर्ण विषय होगा और चुनौती पूर्ण भी सरकार के लिए साबित हो सकता है।
किन विभागों में नौकरियों की संभावना
उत्तर प्रदेश में अगर नौकरियों की बात की जाए तो पुलिस विभाग से लेकर राजस्व विभाग और उसके साथ ही होमगार्ड और शिक्षकों के विभिन्न पदों पर नौकरियों का रास्ता साफ हो सकता है हालांकि लंबे समय से रुकी हुई भर्तियों को भी इस बात के लिए अब चर्चा में लाया जा सकता है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए नौकरियों के लिए स्पष्ट बात कही है। कुछ सूचनाओं के आधार पर अगर जानकारी बताएं तो उत्तर प्रदेश में प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियों के अवसर आ सकते हैं।